इतवारी में सरेराह 20 लाख रुपए की लूट

nagpur in robbery of 20 lakh rupees in itwari
इतवारी में सरेराह 20 लाख रुपए की लूट
आरोपी फरार इतवारी में सरेराह 20 लाख रुपए की लूट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में एक बार फिर चोर-डकैतों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। इतवारी जैसे अत्याधिक व्यस्त और  भीड़-भाड़ वाले इलाके में खुलेआम लूट की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है। मंगलवार रात कंपनी का पैसा इतवारी के भुतड़ा लॉकर में जमा करने जा रहे कर्मचारी को चाकू से घायल कर करीब 6 लोग 20 लाख रुपए नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तलाशी में जुट गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी
इतवारी स्थित चंद्रा एंड कंपनी का कर्मचारी पार्थ चावड़ा (30) रात में करीब 8.30 से 9 बजे के दरम्यान कंपनी का पैसा इतवारी के ही भुतड़ा लॉकर में जमा करने जा रहा था। बैग में 20 लाख रुपए नकद थे। वह बैग लेकर पैदल जा रहा था। पीछे से 5-6 लोग पैदल आए और उससे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू घायल कर दिया तथा बैग छीन कर भाग गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। डीबी स्क्वॉड, लकड़गंज, तहसील और क्राइम यूनिट के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। शहर की चारों दिशा में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू किए गए। फिलहाल मामले में जांच जारी थी। घटना में घायल पार्थ चावड़ा को चाकू लगने से खून बहने की जानकारी है। उसे मेडिकल में उपचार के लिए ले जाने की जानकारी है।

  

Created On :   28 Sept 2022 10:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story