आर्केस्ट्रा कलाकार ने किया आत्महत्या का प्रयास

nagpur in the orchestrator attempted suicide
आर्केस्ट्रा कलाकार ने किया आत्महत्या का प्रयास
आर्केस्ट्रा कलाकार ने किया आत्महत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान आॅर्केस्ट्रा कलाकार ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।  परिजनों की सावधानी व सतर्कता से उसका तत्काल उपचार हुआ। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। पीड़ित कलाकार यश मदनकर (22), निवासी मानेवाड़ा है। वह ड्रमवादक है। बीते 6-7 वर्ष से वह संगीत क्षेत्र में पहचान बनाए हुए हैं। बताया गया है कि, यश ने पिछले वर्ष ही ड्रम खरीदा था। उसके बाद काेरोना संक्रमण बढ़ा। लॉकडाउन हुआ। अन्य क्षेत्रों की तरह कला क्षेत्र पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ा।नवंबर 2020 में लॉकडाउन शिथिल होने के बाद माना जा रहा था कि, कला क्षेत्र संकट से उबरेगा, लेकिन फिर कोविड 19 का प्रभाव बढ़ा। सरकार ने विविध पाबंदिया लगाईं। 

कर्ज पर लिया था ड्रम : यश के परिवार के सदस्यों के अनुसार उसके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं था। यश कर्ज पर लिए ड्रम की किस्त चुकाने में असमर्थ था। लिहाजा, निराश होकर उसने मच्छर मारने की दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। भावना आस्कर संगीत संस्था के अध्यक्ष पी. कुमार ने कहा है कि, कोरोना के कारण कला क्षेत्र गहरे संकट में है। सरकार को इस क्षेत्र का संकट दूर करने के लिए उपाययोजना करना चाहिए।
 

Created On :   6 March 2021 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story