- Home
- /
- चचेरी बहनों से छेड़छाड़ करने वाला...
चचेरी बहनों से छेड़छाड़ करने वाला मामा पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर । लकड़गंज क्षेत्र में दो चचेरी बहनों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का रिश्तेदार शुभम धुंडे (29), मध्यप्रदेश निवासी को पर धारा 354(अ), 506 व सहधारा 8,12 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी को 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी रिश्ते में किशोरियों का चचेरा मामा है।
चाची का भाई है : पुलिस सूत्रों के अनुसार लकड़गंज थाने में एक किशोरी की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया गया है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी चाची का भाई है। वर्ष 2018 में भी शुभम नागपुर में में उनके घर जन्मदिन कार्यक्रम में आया था, तब भी उसने छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। उस समय उसकी घिनौनी हरकत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। इस बार 13 जून को दोपहिया वाहन से घर जाते समय वाहन पंक्चर होने के बहाने घर पर रुका और रात में छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इस बारे में परिजनों को बताने पर मामला लकड़गंज थाने पहुंचा। लकड़गंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   2 July 2021 11:53 AM IST