राम मंदिर के लिए भेजी गई संघ मुख्यालय की मिट्‌टी

nagpur in Union headquarters sent for Ram temple
राम मंदिर के लिए भेजी गई संघ मुख्यालय की मिट्‌टी
राम मंदिर के लिए भेजी गई संघ मुख्यालय की मिट्‌टी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदर्भ के तीर्थस्थलों से मिट्टी व पानी जमा कर कोरियर के माध्यम से भेज दी गई है। इन्हीं सामग्रियों को स्पीड पोस्ट से अयोध्या भेजा जा रहा है।  विश्व हिंदू परिषद के नागपुर कार्यालय में मिट्टी व पानी जमा किया गया। इनमें अंभोरा संगम का जल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महल स्थित मुख्यालय की मिट्टी, रामटेक में श्रीराम गढ़ मंदिर की मिट्टी व वाशिम जिले के पोहरा देवी मंदिर परिसर का जल व मिट्टी शामिल है।  

रामटेक गढ़ मंदिर के पुजारी धनंजय पंडे, राम पंडे, अविनाश पंडे, मुकुंद पंडे ने मिट्टी की पूजा व अभिषेक कर रामटेक नगर संघचालक किशोर नवरे, विहिप के जिला उपाध्यक्ष श्री कंगाले व जिला सहमंत्री मंगल प्रसाद घुगे को सौंपी। संघ मुख्यालय में मोहिते वाड़ा की मिट्टी प्रांत संघचालक राम हरकरे, विहिप के प्रांत मंत्री गोविंद शेंडे को सौंपी गई। विहिप के महानगर अध्यक्ष सुदर्शन शेंडे, संघ के महानगर कार्यवाह अरविंद कुकडे, विहिप के प्रांत सहकोषाध्यक्ष हरीश हरकरे, प्रांत प्रचार प्रमुख निरंजन रिसालदार, महानगर मंत्री प्रशांत िततरे, बजरंग दल के महानगर सहसंयोजक विशाल पुंज उपस्थित थे। विहिप के प्रांत मंत्री गोविंद शेंडे ने बताया कि मिट्टी व जल को गुुरुवार को ही कूरियर के माध्यम से अयोध्या के लिए भेज दिया गया है।

नींव रखते समय होगा उपयोग
अयोध्या में 5 अगस्त को भव्य मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस भव्य आयोजन में विदर्भ का भी बड़ा योगदान होगा। रामटेक गढ़ मंदिर स्थित श्रीराम मंदिर की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यहां से मिट्टी अयोध्या भेजी गई। यह मिट्टी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखते समय उपयोग में लाई जाएगी। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे रामटेक स्थित राम मंदिर परिसर से प्रमुख पदाधिकारियों व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मिट्टी ली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक एड. किशोर नवरे, नगर कार्यवाह मुकेश भेंडारकर, विजय लांडगे, जिला प्रचारक सागर आहेर, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री मंगल प्रसाद घुगे, उपाध्यक्ष अनिल कंगाली, कोषाध्यक्ष मोहनराव काटोले, जिला संगठन मंत्री राजूबाबा कवरे, विद्या भारती के पूर्व विदर्भ प्रमुख महेश सावंत आदि उपस्थित रहे।
 

Created On :   24 July 2020 5:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story