- Home
- /
- सीसीटीवी से मिला महिला का गुम हुआ...
सीसीटीवी से मिला महिला का गुम हुआ पर्स
By - Anita Peddulwar |24 Nov 2021 11:10 PM GMT
पुलिस ने सौंपा सीसीटीवी से मिला महिला का गुम हुआ पर्स
डिजिटल डेस्क, नागपुर। सीसीटीवी कैमरे की मदद से महिला के गुम हुए पर्स ढूंढ कर पुलिस ने पर्स महिला को सौंप दिया। गोरेवाड़ा योगेद्र नगर निवासी मोहम्मद जावेद वहाब (40) सोमवार को सतरंजीपुरा मालधक्का परिसर में रिश्तेदार की शादी में परिवार सहित गए थे। शादी से वापस लौटते समय उसकी पत्नी के हाथ से पर्स कहीं गिर गया। पर्स में सोने के आभूषण थे। पर्स के गुम होने की शिकायत लकड़गंज थाने में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे गुम हुए पर्स ढूंढ निकालने में पुलिस को सफलता िमली। बुधवार को पर्स महिला और उसके पति के सुपुर्द की गई है। वरिष्ठ निरीक्षक पराग पोटे के मार्गदर्शन में वैभव बांरेगे,अरूण धर्मे,प्रकाश सिडाम,आदी ने कार्रवाई की है।
Created On :   25 Nov 2021 4:40 AM GMT
Next Story