- Home
- /
- इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को...
इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को बनाने की कार्यशाला कल से

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिन्होंने आपको गढ़ा है, उन्हें अपनी भावनाओं से आप गढ़ेंगें। जिसमें आपकी श्रद्धा बाजार से लाई गई मूर्तियों से कहीं अधिक रहती है। यह एक तरह की आराधना है, जिसमें भगवान और भक्त के बीच एक गहरा संबंध स्थापित होता है। अपनी भावनाओं से ओत-प्रोत जब खुद से बनाई मूर्ति घर में स्थापित करते हैं, तो श्रद्धा के नए भावों का जन्म होता है। इसी भाव को साकार करने के लिए मिट्टी की मूर्ति स्वयं निर्माण कर सकें, इसके लिए दैनिक भास्कर ने कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला 23 से 29 अगस्त तक दोपहर 2 से 5 बजे ग्लोकल मॉल सीताबर्डी में होगी। शहर के जाने-माने मूर्तिकार चंद्रकांत चकोले गणेश मूर्ति बनाना सिखाएंगे। इसमें मिट्टी तैयार कैसे करनी है, सिंहासन बनाना, वॉटर कलर, ऑयल कलर, पर्ल कलर का इस्तेमाल, फिनिशिंग के लिए घिसाई, मूर्ति सजावट आदि सिखाया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले प्रत्येक सहभागी को पुरस्कार मिलेगा। संपर्क नंबर- 9527004456, 9822209520, 0712-6642000
20 साल से कला क्षेत्र में सक्रिय हैं
शहर के चंद्रा आर्ट स्टूडियो के संचालक चंद्रकांत चकोले पिछले 20 साल से कला क्षेत्र में हैं। विविध कलाओं में रुचि रखने वाले चकोले बचपन से ही मिट्टी की मूर्तियां बनाते हैं। बचपन से उनके स्वयं के हाथों से बनी गणेश मूर्ति उनके घर में स्थापित होती है। वर्तमान में उन्हें नामी स्कल्चर आर्टिस्ट माना जाता है। उनके स्टूडियो में फायबर स्कल्पचर, ब्रांज, मेटल, थ्री डी ट्रॉफीज का निर्माण होता है। इसके अलावा विविध कलाकृतियों का निर्माण होता है। संगीत, अभिनय व निर्देशन में भी उनकी रुचि है।
Created On :   22 Aug 2022 3:38 PM IST