आईपीएस पुलिस अधिकारी विनीता साहू का नाम पदोन्नति सूची में शामिल

By - Bhaskar Hindi |8 Feb 2023 4:03 PM IST
नागपुर आईपीएस पुलिस अधिकारी विनीता साहू का नाम पदोन्नति सूची में शामिल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्रालय के सहसचिव व्यंकटेश भट की ओर से आईपीएस स्तर के 9 पुलिस अधिकारियों की हाल ही में पदोन्नति की चयन सूची जारी की गई, जिसमें उपराजधानी की तत्कालीन पुलिस उपायुक्त विनीता साहू का नाम दूसरे नंबर पर है। विनीता साहू वर्ष 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें अब पदोन्नति की सूची में शामिल किए जाने के बाद ही वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन मिल सकेगा। विनीता साहू की तरह सूची में नागपुर शहर में कार्य कर चुके आईपीएस पुलिस अधिकारी एम. राजकुमार, बसवराज तेली और शैलेश बलकवड़े सहित अन्य आईपीएस स्तर के कुछ अधिकारियों के नाम शामिल है।
Created On :   8 Feb 2023 4:00 PM IST
Next Story