नागपुर : रकम डबल करने का प्रलोभन देकर लगाया चूना- जानिए नागपुर की अहम वारदातें

Nagpur: Lime imposed by the temptation to double the amount
नागपुर : रकम डबल करने का प्रलोभन देकर लगाया चूना- जानिए नागपुर की अहम वारदातें
नागपुर : रकम डबल करने का प्रलोभन देकर लगाया चूना- जानिए नागपुर की अहम वारदातें

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  रकम डबल करने का झांसा देकर एक व्यक्ति को चूना लगाया गया है। घटित प्रकरण से आरोपी के खिलाफ  कलमना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।  पांडुरंग नगर निवासी मनोहर निषाद (45) है। पहले वह गुलशन नगर में रहता था। वहां पर उसके पड़ोस में रमेश तिहारु शाहू (48) नामक व्यक्ति भी रहता था। रमेश निजी बैंक में काम करता है। पड़ोसी होने के कारण उनमें मित्रता हो गई। एक दिन बातों-बातों में रमेश ने मनोहर से कहा कि वह बैंक में काम करता है। इस कारण वह पांच वर्ष में उसकी रकम डबल करके दे सकता है। झांसे में आने से मनोहर ने रमेश को 60 हजार रुपए दिए। यह वाकया 3 दिसंबर 2012 से वर्ष 2014 के दरमियान घटित हुआ। रमेश को दी हुई रकम को पांच वर्ष पूरे हो गए। इस बीच मनोहर की पुत्री की भी शादी तय हो गई, जिससे उसे रुपए की जरूरत पड़ी। वह पासबुक लेकर रुपए वापस मांगने गया था, लेकिन रमेश अपनी बात से पलट गया और पासबुक फाड़कर फेंक दी। इससे दोनों में विवाद हो गया, जिससे मामला थाने पहुंचा। मंगलवार को रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है

पुलिस को देखकर भागने वाला निकला शातिर चोर, गिरफ्तार
पारडी पुलिस को देखकर भागने वाले एक आरोपी को धरदबोचा। आरोपी का नाम अंकुश सतीश लखेरा (23) वार्ड नंबर 3 लखेरा मोहल्ला बालाघाट  मध्यप्रदेश निवासी है। आरोपी से पारडी और नया कामठी थाने का मामला उजागर किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीतांबर मावले का भांजा सूरज मेश्राम गत 19 फरवरी को दोपहिया वाहन (एमएच 49 एए - 5807) लेकर अंबेनगर पारडी में कार्यक्रम में गया था। वह एक परिचित के मकान के पास दोपहिया वाहन खड़ा कर दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे पता चला कि उसकी दोपहिया वाहन कोई चुरा ले गया। 

यह बात पीतांबर को पता चलने पर उसने पारडी थाने में शिकायत की। 12 अप्रैल को पारडी थाने के गश्तीदल को नाका नंबर 5 नागेश्वर नगर रोड पर एक अज्ञात युवक जाते नजर आया। पुलिस ने उसे अावाज लगाई। पुलिस दल  को देखकर वह  भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम अंकुश लखेरा है। वह नागपुर के धंतोली परिसर में किराए से रहता है। पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसने अंबेनगर भांडेवाड़ी इलाके से शिव जयंती कार्यक्रम में आए एक व्यक्ति की दोपहिया वाहन चुराया था। आरोपी से चोरी के 3 दोपहिया वाहन सहित करीब 70 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।  आरोपी से कुछ और मामले उजागर होने की संभावना पारडी पुलिस ने जताई है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पारडी पुलिस ने कार्रवाई की।

जेल से छुट्टी पर आया कैदी पांच साल बाद गिरफ्तार
सेंट्रल जेल से 14 दिन के अवकाश पर छूटे एक कैदी को 5 साल बाद गिरफ्तार कर वापस सेंट्रल जेल भेजा गया। कैदी का नाम प्रमोद उर्फ भूरया गजभिये शफी नगर नागपुर निवासी है। आरोपी को उम्रकैद की सजा हुई है। वह नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। वर्ष 2015 में जेल से 14 दिन की अवकाश पर छूटने के बाद वह वापस जेल नहीं गया। वह फरार हो गया था। इस बारे में जेल प्रशासन ने मानकापुर पुलिस को पत्र भेजकर सूचित किया था। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रमोद उर्फ भूरया गजभिये सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। विभागीय आयुक्त के आदेश पर उसे 7 अक्टूबर 2015 को 14 दिनों के अवकाश पर जेल से छोड़ा गया था। उसे 22 अक्टूबर 2015 को वापस जेल में हाजिर होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। अवकाश पर फरार कैदी प्रमोद के बारे में मध्यवर्ती कारागृह अधीक्षक नागपुर ने सिपाही गजानन चोपड़े के मार्फत मानकापुर थाने में लिखित पत्र दिया। इस  कैदी को मानकापुर पुलिस ने 13 अप्रैल को धरदबोचा। यह आरोपी नागपुर के मध्यवर्ती कारागृह (सेंट्रल जेल) से फरार था। इस आरोपी के शफीनगर में होने की जानकारी मिलने पर मानकापुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रभाग) नवीनचंद्र रेड्डी,  पुलिस परिमंडल 2 की उपायुक्त विनीता साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मानकापुर की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैजयंती मंडवधरे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक  कैलास मगर, हवलदार रवींद्र भुजाडे, नायब सिपाही अंकुश राठोड़, अजय पाटील, सिपाही रोशन वाडीभस्मे ने कार्रवाई की

फर्नीचर और पेंट की दुकानों में लगी आग
तिरंगा चौक सक्करदरा में एक ही इमारत की 2 फर्नीचर आैर एक पेंट की दुकान में आग लगी। दुकानों में रखा सामान जलकर खाक होने से एक करोड़, 35 लाख रुपए का नुकसान हाेने का प्राथमिक अनुमान है। चांदनी बियर बार के पीछे एक 3 मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इस इमारत में स्वामी फर्नीचर और यश फर्नीचर मार्ट तथा रोहित पेंट्स की दुकान है। अग्निशमन विभाग को करीब 3.15 बजे आग लगने की फोन पर सूचना मिली। तत्काल अग्निशमन दल की गाड़ियां घटना स्थल पहुंचीं। तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। आग बढ़ती देख 6 गाड़ियों को बुलाया गया। पानी की बौछार से आग को नियंत्रित करने में करीब साढ़े आठ घंटे लगे। स्वामी फर्नीचर, यश फर्नीचर, राेहित पेंट्स का लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

 

 

 

Created On :   15 April 2021 8:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story