नागपुर के शख्स ने ब्लेड से गला काटा और पत्नी को भेजी फोटो

Nagpur man slit his throat with a blade and sent a photo to his wife
नागपुर के शख्स ने ब्लेड से गला काटा और पत्नी को भेजी फोटो
नागपुर के शख्स ने ब्लेड से गला काटा और पत्नी को भेजी फोटो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के एक शख्स ने बैतूल स्थिति अपनी ससुराल के पास पहुंचकर ब्लेड से अपना गला काटा और  इसके बाद फोटो पत्नी के वॉट्सएप पर भेज दी। ससुराल वाले उसे मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल बैतूल ले गए। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर किया गया है।

दो साल पहले हुई थी शादी
नागपुर निवासी संदीप लोकचंद पटले (38) की शादी दो साल पहले आमला के तरोड़ाकला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। दोनों को नौ माह का बेटा है। संदीप द्वारा काम नहीं करने और मारपीट करने के कारण प्रियंका 15 दिन पहले मायके चली गई थी। 3 दिन पहले संदीप, प्रियंका को लेने ससुराल गया। प्रियंका ने साथ इनकार करने पर संदीप  यह कहकर घर से निकला कि वह नागपुर जा रहा है, लेकिन वह नागपुर न जाकर खेड़लीबाजार और बोरदेही के बीच पड़ने वाली बेल नदी पर गया और वहां ब्लेड से गला काटकर फोटो प्रियंका के मोबाइल पर भेजी। प्रियंका को जब मोबाइल पर फोटो देखी, तो उसने बोरदेही थाने में पति की गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई। बोरदेही थाना प्रभारी नेपाल सिंह ने घायल पति को ढूंढ निकाला और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे नागपुर रेफर किया गया है। 

शराब का आदी 
पारिवारिक विवाद है। युवक शराब पीने का आदी है। इसकी जांच करने तथा युवक के बयान लेने के लिए पुलिस बल को नागपुर भेजा है। पत्नी ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।  -नेपाल सिंह ठाकुर, बोरदोही थाना प्रभारी 
पुलिस बयान लेगी

पुलिस नागपुर जाकर उसका बयान लेगी। इसके बाद सही वजह सामने आएगी। -नम्रता सौंधिया, एसडीओपी, मुलताई 

Created On :   10 July 2021 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story