नागपुर में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

Nagpur may rain with strong wind
नागपुर में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश
नागपुर में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में काेरोना का प्रकोप बढ़ गया है। इसके साथ ही मौसम ने भी करवट ली है। नागपुर में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बुधवार को दिन भर की धूप के बाद रात को आंधी के साथ हल्की बौछारें आईं, जिससे मौसम ठंडा हो गया। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को भी तेज गरज और अांधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
 

Created On :   15 April 2021 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story