- Home
- /
- नागपुर का पारा गरम, हीट वेव की...
नागपुर का पारा गरम, हीट वेव की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण सूरज आग उगल रहा हैै। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा है। अचानक तापमान बढ़ने से शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में सड़क से गर्म लपटें निकलती रहीं। अपेक्षाकृत कम आवाजाही नजर आई। मौसम जानकारों के अनुसार, पारा अभी आैर चढ़ेगा। हीट वेव की चेतावनी दी गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम िवभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम हवा का आना शुरू हो गया है। ये हवा गर्म होती है, इसलिए तापमान ऊपर चढ़ रहा है। 2-3 दिन के लिए हीट वेव की चेतावनी दी गई है।
जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें
तापमान में वृद्धि होगी। 2-3 दिन में हीट वेव की स्थिति बन सकती है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़े से सिर ढंक कर निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। लू लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। -एम. एल. साहू, उपमहानिदेशक प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर.
Created On :   17 April 2022 7:54 PM IST