नागपुर मेट्रो के विकास को मिलेगी रफ्तार

Nagpur metro development will gain momentum
नागपुर मेट्रो के विकास को मिलेगी रफ्तार
नागपुर मेट्रो के विकास को मिलेगी रफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  राज्य सरकार के बजट में एक बार फिर मेट्रो को अच्छी राशि मिली है। सरकार ने कुल 490 करोड़ राज्य की मेट्रो को दिए हैं। इसमें पुणे मेट्रो के लिए 302.19 करोड़ और नागपुर मेट्रो को 188. 95 करोड़ मिले हैं। 

केंद्र से भी मिली है राशि 
वर्ष 2016 से नागपुर में मेट्रो को साकार करने का काम शुरू है। रीच-1, 2, 3 और 4 ऐसे कुल चार रीच के माध्यम से पूरे शहर को मेट्रो से जोड़ने का काम शुरू है। फेस-वन अंतर्गत बर्डी से खापरी व लोकमान्यनगर का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन अभी भी आटोमोटिव चौक व प्रजापति नगर का काम नहीं हो सका है। यह काम अभी-भी अधूरा है। गड्डीगोदाम में बननेवाले ट्रिपल डेकर जैसी चुनौतियां शामिल हैं। राज्य सरकार के बजट में 188 करोड़ 95 लाख रुपए मंजूर होने के बाद इसकी रफ्तार तेज होगी, ऐसा अनुमान है। इससे पहले केन्द्र सरकार की ओर से घोषित बजट में भी मेट्रो को अच्छी-खासी राशि मिली है।  


 

Created On :   9 March 2021 11:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story