- Home
- /
- फ्रांस की टीम ने किया 'मेट्रो...
फ्रांस की टीम ने किया 'मेट्रो परियोजना' का निरीक्षण

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:14 AM IST
फ्रांस की टीम ने किया 'मेट्रो परियोजना' का निरीक्षण
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, नागपुर। फ्रांस से आए प्रतिनिधि टीम ने मेट्रो रेल परियोजना के वर्धा मार्ग स्थित निर्माण साइट का निरीक्षण किया। गुणवता के आधार पर तेज गति से हो रहे कार्यों के प्रति संतोष भी व्यक्त किया। फ्रांस के मिनिस्टर काउंसेलर जेन-मार्क फेनेट और फ्रेंच एजंसी फॉर डेवलपमेंट, एएफडी के उपसंचालक हार्वे डब्रेल के नेतृत्व में सदस्यों ने मेट्रो हाउस पहुंचकर व्यवस्थापकीय संचालक बृजेश दीक्षित से मुलाकात की।
दीक्षित ने प्रतिनिधियों को परियोजना के तहत चल रहे विकासकार्यों की विस्तृत जानकारी दी। टीम सदस्यों ने उम्मीद जताई कि फ्रांस और भारत के बीच व्यावसायिक संबधों की कड़ी और भी मजबूत होगी, जिसमें नागपुर की मेट्रो रेल परियोजना अहम भूमिका निभाएगा।
Created On :   24 Jun 2017 6:48 PM IST
Next Story