नागपुर : न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री उछलकर 29.4 पर पहुंचा, 2 दिन हीटवेव अलर्ट

Nagpur: minimum temperature jumped 2.8 degree to 29.4, 2 days heatwave alert
नागपुर : न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री उछलकर 29.4 पर पहुंचा, 2 दिन हीटवेव अलर्ट
नागपुर : न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री उछलकर 29.4 पर पहुंचा, 2 दिन हीटवेव अलर्ट

डिजिटल डेस्क,नागपुर। बुधवार को भले ही पारा 46 डिग्री पर आ गया हो लेकिन फिलहाल गर्मी कम नहीं हुई। न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़त होने की वजह से 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन गुरुवार को रात के बाद सुबह भी तेज हवाएं चल रहीं थी इसको ध्यान में रखकर मौसम विभाग ने भी गुरुवार और शुक्रवार के लिए जारी किए गए ऑॅरेंज अलर्ट को हीटवेव अलर्ट में बदल दिया है गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने की वजह से गर्म हवा की लपटें चल रहीं थी। दोपहर में हवाओं की गति तेज होने की वजह से बाहर निकलने पर आग की लपटों जैसा महसूस हो रहा था। नागपुर के अलावा चंद्रपुर जिले में हीटवेव का असर शुक्रवार तक दिख सकता है।

दोपहर में आग की लपटें जैसी गर्मी
बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गर्म हवाओं के कारण गुरुवार को दोपहर ऐसा लग रहा था जैसे सड़कों पर आग बरस रही हो। लू के थपेड़ों ने हालत खराब कर रखी थी। गर्मी का अहसास घर में बैठे लोगों की त्वचा से टकराने वाली गर्म हवा बार-बार करवा रही थी। सड़कों के अलावा घरों में भी गर्म हवा पहुंचकर मौसम में गर्मी की स्थिति को बता रही थी। शुक्रवार 29 मई तक हीटवेव की आशंका जताई गई है। गर्म हवाओं से भले ही हालात खराब हो रही है लेकिन तापमान में कमी होने की संभावना है।  शुक्रवार के बाद तामपान में और कमी होने की आशंका जताई गई है।

Created On :   28 May 2020 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story