- Home
- /
- नागपुर मनपा ने कर्मचारियों के लिए...
नागपुर मनपा ने कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे 16 बेड

By - Bhaskar Hindi |16 Jun 2021 7:27 AM IST
नागपुर मनपा ने कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे 16 बेड
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा कर्मचारियों के लिए राहत की खबर। कोविड पॉजिटिव होने पर उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं झेलने पड़ेगी। मनपा के इंदिरा गांधी अस्पताल में 16 बेड आरक्षित किए गए हैं। क्रीड़ा समिति सभापति की मांग पर मनपा प्रशासन ने यह निर्णय लिया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर ने बताया कि मनपा कर्मचारी तथा उनके परिजनों के लिए यह सुविधा उपलब्ध की गई है। बेड मिला या नहीं, इसकी जानकारी ली जाती है। पत्र में कहा गया कि मनपा कर्मचारी कोविड काल में जान खतरे में डालकर सेवा दे रहे थे। अप्रैल-मई में तब बेड नहीं मिल पा रहे थे। भविष्य में ऐसी नौबत नहीं आए, इसलिए शासकीय और निजी अस्पतालों में उनके लिए बेड आरक्षित करने का अनुरोध किया गया था।
Created On :   16 Jun 2021 12:53 PM IST
Next Story