नागपुर पुलिस विभाग को मिलेंगे चार नए सहायक पुलिस आयुक्त

Nagpur Police Department will get four new Assistant Commissioners of Police
नागपुर पुलिस विभाग को मिलेंगे चार नए सहायक पुलिस आयुक्त
पदोन्नति  नागपुर पुलिस विभाग को मिलेंगे चार नए सहायक पुलिस आयुक्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लंबे अंतराल के बाद राज्य के 175 पुलिस निरीक्षकों को राज्य सरकार ने पदोन्नति दी। इसके साथ ही उनका तबादला भी किया गया। पदोन्नति पानेवालों में नागपुर के 5 वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षकों (पीआई) का समावेश है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को राज्य के पुलिस विभाग के लिए खुश खबर सामने आई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति देकर उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया।

नागपुर में कार्यरत रहे तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  संतोष खांडेकर की अब वर्धा से नागपुर में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), सुनील ताजने नागपुर से गोंदिया में उपविभागीय अधिकारी, प्रतापनगर के थानेदार दिनकर ठोसरे की गोंदिया में उपअधीक्षक के रूप में पदोन्नति देकर नियुक्ति की गई है। नागपुर ग्रामीण में पुंडिलक भटकर और शहर पुलिस विभाग के पुलिस निरीक्षक दीपक वंजारी को सहायक आयुक्त नागपुर बनाया गया है।  मृदुला रोहित दिघे की आरपीटीएस मुंबई मरोल से अपर उपायुक्त राज्य गुप्तवार्ता विभाग नागपुर में भेजा गया है।  पुणे की आश्लेषा जितेंद्र हुले की अपर उपायुक्त राज्य गुप्तवार्ता विभाग नागपुर और  मुंबई की शालिनी संजय शर्मा की सहायक आयुक्त के रूप में नागपुर में तबादला किया गया है।  

Created On :   3 Dec 2021 10:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story