नागपुर पुलिस को मिलेे 10 "फ्रीगो 2 व्हील'

Nagpur Police gets 10 Freego 2 Wheels
नागपुर पुलिस को मिलेे 10 "फ्रीगो 2 व्हील'
नागपुर पुलिस को मिलेे 10 "फ्रीगो 2 व्हील'

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उद्यानों, तालाब के किनारे और फुटपाथ पर गश्त लगाने के लिए शहर पुलिस को 10 फ्रीगो 2 व्हील वाहन सौंपे गए।  राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस जिमखाना में हरी झंडी दिखाकर इन गश्ती वाहनों को रवाना किया। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि वह पुलिस महकमे को अत्याधुनिक बनाना चाहते हैं। इसके लिए पुलिस विभाग को सभी आवश्यक साधन सामग्री उपलब्ध कराने की बात पर जोर दिया।  

उन्होंने आगे बताया कि लगभग चार महीने पहले मुंबई पुलिस को 50 फ्रीगो 2 व्हील सेल्फ बैलेंसिंग गश्ती वाहन दिए थे। इसका अच्छा परिणाम मिलने पर नागपुर पुलिस को भी दस वाहन सौंपे गए हैं। यह प्रयोग सफल होने पर और भी ऐसे वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। अब इन वाहनों की मदद से फुटाला तालाब चौपाटी, शुक्रवारी तालाब किनारे, अंबाझरी आदि उद्यानों  आैर फुटपाथ  पर गश्त लगाई जाएगी।
 

Created On :   13 Dec 2020 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story