वैक्सीनेशन में नागपुर राज्य में तीसरे स्थान पर

Nagpur ranks third in the state in vaccination
वैक्सीनेशन में नागपुर राज्य में तीसरे स्थान पर
वैक्सीनेशन में नागपुर राज्य में तीसरे स्थान पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर महानगरपालिका और जिला प्रशासन ने कोविड वैक्सीनेशन को बेहतर अंजाम दिया है। 10 लाख 71 हजार 631 नागरिकों काे वैक्सीन लगाकर राज्य में तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक पुणे और मुंबई के बाद नागपुर में वैक्सीनेशन हुआ है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नागपुर शहर और जिले की जनसंख्या 46 लाख, 53 हजार 570 है। 10 लाख, 71 हजार 631 नागरि कों को वैक्सीन लगाकर 29.34 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 16 जनवरी 2021 को नागपुर में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंट लाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक और 45 वर्ष आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। तृतीय पंथी, जेल में कैदियों के वैक्सीनेशन की स्वतंत्र व्यवस्था की गई।

पुणे जिला अव्वल
वैक्सीनेशन में पुणे जिला पहले स्थान पर है। वहां 36.62 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। 34.54 प्रतिशत वैक्सीनेशन का टार्गेट पूरा कर मुंबई दूसरे स्थान पर है। 

शहर में 100 सेंटर बनाए गए हैं
कोविड वैक्सीनेशन शहर में 100 सेंटर पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वैक्सीनेशन आपके परिसर, ड्राइव इन वैक्सीनेशन मुहिम चलाई जा रही है। विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाले 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए विशेष शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

दिव्यांगों की विशेष व्यवस्था
दिव्यांगों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यशवंत स्टेडियम के सीआरसी केंद्र पर दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। 

कोवैक्सीन का 45 प्लस को दिया जा रहा डोज
राज्य सरकार से कोवैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई किए जाने से 45 प्लास आयु वर्ग को दूसरा डोज मंगलवार से शुरू किया गया है। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, बैरिस्टर राजभाऊ खोब्रागड़े सभागृह, सिद्धार्थ नगर तथा स्व. प्रभाकरराव दटके मनपा महल रोग निदान केंद्र में पहला और दूसरा डोज दिए जाने की मनपा अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने जानकारी दी है। 

18 प्लस को दूसरा डोज यहां 
18 से 44 आयु वर्ग के कोवैक्सीन का पहला डोज लेने वाले नागरिकों को दूसरा डोज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा स्व. प्रभाकरराव दटके मनपा महल रोग निदान केंद्र में दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन का िवकल्प उपलब्ध है। राज्य सरकार के निर्देश पर 45 प्लस के लिए कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर उपलब्ध है।


 

Created On :   17 Jun 2021 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story