नागपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकली किशोरी को क्वार्टर में ले जाकर रेप

Nagpur: Rape by taking a teenager out on morning walk to the quarter
नागपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकली किशोरी को क्वार्टर में ले जाकर रेप
नागपुर : मॉर्निंग वॉक पर निकली किशोरी को क्वार्टर में ले जाकर रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।   मॉर्निंग वॉक पर निकली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। आरोपी रातनारा, जिला गोंदिया निवासी मयूर मनोज मेश्राम (20) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। किशोरी सुबह 7 बजे के दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए निकली तब आरोपी मयूर जबरन उसे पास ही अपने क्वार्टर में ले गया। इस दौरान  क्वार्टर में मौजूद अन्य तीन पार्टनर ने मयूर को समझाया। ड्यूटी पर चलने को कहा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ और तीनों पार्टनरों को ड्यूटी भेजने के बाद मयूर ने किशोरी के साथ  दुष्कर्म किया। मयूर डिफेंस में अप्रेंटिस पर था। युवती का परिवार उड़ीसा का है। 7वीं कक्षा में अध्ययनरत है। किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी मयूर के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हत्या का प्रयास करने वाला फरार आरोपी पकड़ाया
हिंगना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर वर्धा जिले की सेलू पुलिस के सुपुर्द गया। आरोपी दीपक जुगनाके सेलू तहसील अंतर्गत सुकली गंाव का निवासी है। वर्ष 2018 में दीपक के खिलाफ सेलू थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार था और हिंगना में रह रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर सेलू पुलिस ने हिंगना पुलिस से मदद मांगी। गुरुवार को हिंगना पुलिस ने दबिश देकर दीपक को दबोच लिया।
 
अपहरणकर्ता गिरफ्तार, किशाेरी चंगुल से मुक्त
 किशोरी के अपहरणकर्ता को गिट्टीखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके चंगुल से अपहृत किशोरी को मुक्त कराया है। आरोपी निखिल कोरडे (35), सातनवरी, बाजारगांव, कोंढाली निवासी है। निखिल मजदूरी करता है। पहले वह किशोरी के घर के पास रहता था। पश्चात निखिल ने किशोरी को प्रेम संबंधों में फांस लिया और बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसे कोंढाली ले गया। किशोरी के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। खोजबीन के दौरान पुलिस को निखिल की लोकेशन कोंढाली में मिली था। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

Created On :   3 July 2021 4:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story