नागपुर: लॉकडाउन में अटका बेस किचन का नवीनीकरण

Nagpur: Renovation of stuck base kitchen in lockdown
नागपुर: लॉकडाउन में अटका बेस किचन का नवीनीकरण
नागपुर: लॉकडाउन में अटका बेस किचन का नवीनीकरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यात्रियों को उनकी पसंद अनुसार किफायती दाम में ताजा भोजन देने के लिए नागपुर रेलवे स्टेशन के बेस किचन का नवीनीकरण किया जा रहा है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्स कॉर्पोरेशन अंतर्गत यह कार्य दिसंबर 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन लाॅकडाउन के कारण कार्य बंद कर दिया गया। अनलॉक-1 की शुरुआत से काम तो शुरू हुए हैं, लेकिन सामान नहीं पहुंचने के कारण काम की गति नहीं बढ़ पाई है।

गुजरात, मुंबई से आने वाली थी मशीनें
रेलवे स्टेशन पर बेस किचन आईआरसीटीसी द्वारा संचालित किया जाता है। इसके नवीनीकरण के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। खाना बनाने के लिए नई और आधुनिक मशीनों का उपयाेग होगा। लाइट फिटिंग, फर्श और दीवारों पर भी कार्य कर इसे पूरी तरह आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके लिए 87 लाख रुपए खर्च होने हैं। अनलॉक-1 में 8 से 10 लेबर की जगह केवल 2-3 लेबर ही कार्य कर रहे हैं। गुजरात और मुंबई से कुछ मशीनें आने वाली थीं, वह भी नहीं पहुंच पा रही हैं। जुलाई के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 

जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद
नवीनीकरण का कार्य दिसंबर में शुरू हो चुका था। इसके लिए 87 लाख का टेंडर निकाला गया था। अब भी कार्य करने में समस्या अा रही है। सामान नहीं आ रहा है। ज्यादा लेबर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए कार्य नहीं हो पाता है। जुलाई के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 

Created On :   29 Jun 2020 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story