नागपुर : सुपारी व्यापारियों से 1.34 करोड़ रुपए धोखाधड़ी

नागपुर :  सुपारी व्यापारियों से 1.34 करोड़ रुपए धोखाधड़ी
नागपुर : सुपारी व्यापारियों से 1.34 करोड़ रुपए धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के कुछ  सुपारी व्यापारियों के साथ 1 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। राजश्री पैलेस, टेलीफोन एक्सचेंज चौक निवासी सलीम जेमानी खादिम हुसैन (45) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस में शिकायत वर्धमान नगर निवासी हितेंद्र नटवरलाल मेहता (40) ने की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हितेंद्र मेहता का मस्कासाथ इतवारी परिसर में किराना और सुपारी का होलसेल कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि  2 अक्टूबर 2020 से 4 जनवरी 2021 के बीच सलीम ने मेहता सहित बाजार के अन्य कुछ कारोबारियों से करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपए की सुपारी  खरीदी थी। सलीम से हर बार लेन-देन होने के कारण सुपारी कारोबारियों ने उसे उधारी में माल दे दिया। माल लेने के बाद सलीम दुकान बंद करके गायब हो गया। उससे मोबाइल पर संपर्क करने का व्यापारियों ने प्रयास किया। कुछ व्यापारी उसकी दुकान पर जाकर देखा तो ताला बंद मिला। पीड़ित व्यापारियों ने इस मामले की तहसील थाने में शिकायत की। 
 

Created On :   19 Feb 2021 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story