नागपुर : डिप्टी सिग्नल-शांति नगर के बीच आरयूबी का कार्य शुरू  

Nagpur: RUB work commences between Deputy Signal-Shanti Nagar
नागपुर : डिप्टी सिग्नल-शांति नगर के बीच आरयूबी का कार्य शुरू  
नागपुर : डिप्टी सिग्नल-शांति नगर के बीच आरयूबी का कार्य शुरू  

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  डिप्टी सिग्नल से कावरापेठ शांतिनगर तक नागपुर-कोलकाता लाइन पर आरयूबी प्रस्तावित है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने रेलवे को ड्राइंग (डिजाइन) भेजी थी। दपूमरे नागपुर मंडल ने ड्राइंग अप्रूव कर दी है। अब कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए पहले 5 बार टेंडर निकाले गए, लेकिन प्रतिसाद नहीं मिलने पर फिर से टेंडर के अप्रूवल के लिए संबंधित कार्यालय को भेजा गया था। इसके लिए वर्ष 2016 में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने 37.75 करोड़ मंजूर करवाए थे, साथ ही शांति नगर से कलमना बस्ती को जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज पहले से ही मंजूर था। अब 12 माह में इसे पूरा करना है।

इसलिए है जरूरी
डिप्टी सिग्नल और चिखली इंडस्ट्रियल क्षेत्र के नागरिकों को कावरापेठ, शांतिनगर के साथ जुड़े हुए अन्य क्षेत्र नयापुरा, राजीव गांधी नगर और नामदेव नगर पहुंचने के लिए 12 किमी जाना पड़ता था। यह क्षेत्र नागपुर-कोलकाता लाइन के दूसरी ओर है। अस्पताल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी लाइन की दूसरी ओर हैं। उत्तर नागपुर के लोगों को नागपुर ग्रामीण आरटीओ कार्यालय पहुंचने में भी 12 किमी का सफर करना पड़ता था। यहां पर कोई आरओबी या आरयूबी नहीं है। आरयूबी के लिए 2018 में अनुमति मिलने के बाद मई 2019 में टेंडर निकाला गया, लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला, तो लगातार 6 बार बदलाव कर टेंडर निकाला गया था।

कार्य शुरू है
डिजाइन रेलवे ने अप्रूव कर दी है। कार्य भी शुरू हो चुका है।  -जनार्दन भानुसे, कार्यकारी अधिकारी, लोककर्म विभाग

Created On :   31 Oct 2020 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story