- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Nagpur: Security of the residence of the Home Minister and former Chief Minister was increased.
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : गृहमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था तेज किए जाने की जानकारी पुलिस प्रशासन ने दी है। इन दोनों नेताओं के आवास के बाहर सशस्त्र पुलिस जवानों और क्यूआरटी को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर दो दर्जन से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं। इसके अलावा आरक्षित पुलिस बल को भी अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। सोमवार को एसआरपीएफ के कुछ जवानों को भी उनके घर के आस-पास गश्त का आदेश दिया गया है। देवेंद्र फडणवीस इन दिनों परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। नागपुर के धरमपेठ स्थित उनके आवास में उनका कार्यालय भी है।
की गई थी नारेबाजी
गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। उसके बाद एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने भी नागपुर के संविधान चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों नेताओं को लेकर जिस तरह के हालात बने हुए हैं। उसे देखते हुए दोनों नेताओं के आवास पर कड़ा पहरा लगाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
सोमवार को गृहमंत्री देशमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के आवास की सुरक्षा बढ़ाने के बाद पुलिस परिमंडल 2 की उपायुक्त विनीता साहू ने सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। सीताबर्डी के वरिष्ठ थानेदार अतुल सबनीस ने बताया कि एहतियात के तौर पर दोनों नेताओं के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर में बिगड़ रहे हालात, प्रशासन और जनता लापरवाह
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र के कुछ शहरों में अभी लॉकडाउन, नागपुर में दूसरी लहर में सबसे अधिक मौतें, जानिए- विदर्भ का हाल
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 की वैक्सीन लगवा चुके मुंबई आ रहे विदेशी यात्रियों को क्वारेंटाइन अनिवार्य नहीं, नागपुर में फिर दो विमान लेट-दो रद्द
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड नियमों के बीच एमपीएससी परीक्षा
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर के सेंट्रल जेल के बाहर बनी छोटी जेल ,बाहरी कैदियों-आरोपियों को रखा जाएगा