- Home
- /
- देश के 75 प्रसिद्ध स्थलों में...
देश के 75 प्रसिद्ध स्थलों में नागपुर का हुआ चयन

डिजिटल डेस्क, नागपुर । 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश में 75 स्थानों पर मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 7 बजे से कस्तूरचंद पार्क पर होगा। देश के 75 प्रसिद्ध स्थलों में नागपुर का चयन हुआ है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी के मार्गदर्शन में होगा कार्यक्रम
साल 2015 से 21 जून पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमृत महोत्सव पर आयुष मंत्रालय की आेर से देशभर में 75 प्रसिद्ध स्थलों पर योग दिवस मनाया जाएगा। देश के 75 प्रसिद्ध स्थलों में नागपुर के ‘जीरो माइल्स" का चयन हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के मार्गदर्शन में शहर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिन का कस्तूरचंद पार्क में आयोजन होगा।
सुबह 7 से 7.45 तक योगाभ्यास : योग दिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल, महाविद्यालय, विद्यापीठ, एनएसएस, एनसीसी, पुलिस, योग संस्था, नेहरू युवा केंद्र व सभी स्थानीय स्वराज्य संस्थाएं शामिल होंगी। सामान्य जनता भी शामिल हो सकती है। 21 जून को सुबह 7 से 7.45 बजे तक योगाभ्यास का प्रात्यक्षिक होगा। इस साल योग दिन के लिए ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ संकल्पना रखी गई है। लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील जिला प्रशासन की ओर से की गई है।
Created On :   17 Jun 2022 6:18 AM GMT