- Home
- /
- नागपुर स्मार्ट सिटी को मिला एक...
नागपुर स्मार्ट सिटी को मिला एक करोड़ का पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्मार्ट सिटीज मिशन की ओर से नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को एक करोड़ का पुरस्कार घोषित किया गया है। केंद्रीय गृहनिर्माण व शहरी विकास मंत्रालय के अंर्तगत स्मार्ट सिटीज मिशन के ‘इंडिया साइकल्स फॉर चेंज चैलेंज’ के तहत यह पुरस्कार दिया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, महापौर दयाशंकर तिवारी, मनपा आयुक्त राधाकृष्ष्णन बी. ने स्मार्ट सिटी टीम का अभिनंदन किया है।
केंद्रीय गृह निर्माण व शहरी विकास विभाग के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने चैलेंज के तहत 11 शहरों के चयन की घोषणा की। इनमें नागपुर शामिल है। स्मार्टसिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरी एस. ने बताया कि नागपुर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से प्रत्येक चरण में नागरिकों का सहयोग बढ़ाया जा रहा है। पिछले वर्ष भर स्मार्ट सिटी की ओर से टोटल स्टेशन सर्वेक्षण किया गया। प्रथम चरण में नागपुर में छोटी-छोटी उपाय योजना कर साइकिलिंग को प्रोत्साहन िदया गया। साइकिलिंग में आवश्यक सुधार के संबंध में 15 हजार नागरिकों का सर्वेक्षण किया गया। स्मार्टसिटी के माध्यम से हैंडल बार सर्वे भी किया गया। नागपुर स्मार्ट सिटी व मनपा की ओर से साइकिल रैली के माध्यम से जनजागरण किया गया। नागपुर शहर के लिए 18 किमी का डेडिकेटेड बाइसिकल लेन तैयार किया गया।
Created On :   29 July 2021 9:59 AM IST