नागपुर : तीन जगहों पर तीन लोगों ने लगाई फांसी

Nagpur: Three people hanged at three places
नागपुर : तीन जगहों पर तीन लोगों ने लगाई फांसी
नागपुर : तीन जगहों पर तीन लोगों ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  तीन जगहों पर तीन लोगों ने फांसी लगा ली।  मृतकों के नाम निवृत्ति अरुण खेडकर (38) और सिराज गुलाब खान शेख (50) है। तीसरा जीतू रतिराम गडकुसमी (25 ) है जो कलमना का रहने वाला है।  पता चला है कि एसटी बस चालक निवृत्ति खेडकर रामटेक एसटी महामंडल बस डिपो में बस चालक था और सिराज शेख ऑटो चालक था। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? कारण पता नहीं चल पाया है। घटना यशाेधरा नगर और सीताबर्डी क्षेत्र में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भिलगांव शिवगंगा कॉलोनी निवासी निवृत्ति खेडकर, पत्नी और दो बच्चांे के साथ रहता था। उनकी पत्नी भी एकात्मिक बाल विकास योजना (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) में नौकरी करती है। गत 6 दिसंबर को रात  करीब 10.30 बजे उसने खिड़की में लोहे की रॉड से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसके बाद फौरन फंदे से नीचे उतारा। नीचे उतारने के बाद मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने निवृत्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की जानकारी मिलने पर यशोधरानगर थाने के  उपनिरीक्षक चव्हाण ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। उसके बाद भी उन्होंने आत्महत्या क्यों की? इस मामले की छानबीन यशोधरानगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक चव्हाण कर रहे हैं।

दूसरा मामला
दूसरी घटना सीताबर्डी थाना क्षेत्र में हुई। प्लाॅट नं. 341, धरमपेठ, हनुमान मंदिर के पास रहने वाले सिराज शेख ऑटो चलाता था। गत 6 दिसंबर को उसने घर में अकेले रहने पर लकड़ी की बल्ली में नायलॉन रस्सी बांधी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे शराब पीने की आदत हो गई थी। वह किराए पर ऑटो चलाया करता था। घटना के बारे में सूचना मिलने पर सीताबर्डी थाने  सहायक पुलिस निरीक्षक पवार सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। सीताबर्डी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी को लगा धमकी दे रहे हैं और पति ने लगा ली फांसी
बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देने के बाद मजदूर ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को कलमना थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। कलमना स्थित विजय नगर निवासी जीतू रतिराम गडकुसमी (25) था। वह िकसी कोल्डस्टोरेज में काम करता था। रविवार को अवकाश का दिन होने से जीतू ने शराब पी ली थी। नशे में मामूली बातों को लेकर पत्नी से विवाद करता था। रविवार की शाम को भी उसने विवाद िकया और भोजन नही करूंगा कहकर अपने कमरे में जाकर सो गया। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की भी धमकी दी थी। पूछताछ के दौरान पत्नी ने पुलिस को बताया कि नशे में विवाद करने के बाद जीतू हमेशा आत्महत्या करने की धमकी देता था। इस कारण उसने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह जब दरवाजा खोला तो जीतू फांसी पर लटका हुआ था। छत में लगे लोेहे के एंगल पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। सहायक निरीक्षक पाटील ने प्रकरण दर्ज िकया, जांच जारी है।

Created On :   8 Dec 2020 12:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story