नागपुर : 17 दिन में 3.71 करोड़ रुपए के टिकट हुए रद्द

Nagpur: Tickets worth Rs 3.71 crore canceled in 17 days
नागपुर : 17 दिन में 3.71 करोड़ रुपए के टिकट हुए रद्द
नागपुर : 17 दिन में 3.71 करोड़ रुपए के टिकट हुए रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ते ही रेल टिकट रद्द होने की झड़ी लग गई है। मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत पिछले 17 दिन में 3 करोड़ 71 लाख रुपए की टिकट रद्द हुए हैं। जिसमें केवल नागपुर रेलवे स्टेशन से 2 करोड़ 84 लाख रुपए के टिकट शामिल हैं। 

अब तक 62,346 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट
गर्मी में ट्रेन में सफर करने वालों की ज्यादा भीड़ होती है। इसे देखते हुए यात्रियों ने मार्च माह में ही होली के चलते टिकट निकाल रखा था, लेकिन मार्च महीने में पहले दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई बढ़ोतरी का असर रेल सफर पर दिखने लगा है। अधिकृत आंकड़ों के अनुसार 1 से 17 मार्च तक मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत 62 हजार 346 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए हैं। जिसके चलते रेलवे को कुल 3 करोड़ 71 लाख रुपए वापिस करने पड़े हैं। इसी तरह नागपुर स्टेशन से 44 हजार 117 लोगों ने टिकट रद्द किए हैं। रेलवे को 2 करोड़ 84 लाख रुपए वापिस करने पड़े हैं। 

Created On :   19 March 2021 7:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story