बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में पहुंचेंगे नागपुर से मुंबई

Nagpur to Mumbai will reach in 4 hours by bullet train
बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में पहुंचेंगे नागपुर से मुंबई
आसान होगा सफर बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में पहुंचेंगे नागपुर से मुंबई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर-मुंबई  बुलेट ट्रेन प्रकल्प का काम शुरू है। यह ट्रेन शुरू होने पर नागपुर से मुंबई तक का सफर मात्र 4 घंटे में तय किया जा सकेगा। उम्मीद है कि नए वर्ष में इस प्रकल्प पर काम शुरू हो जाएगा।वर्ष 2019 में प्रस्तावित देश के 6 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में से एक है नागपुर- मुंबई मुंबई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर। राज्यमंत्री रावसाहब दानवे द्वारा इस परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद 767 किमी लंबा हाईस्पीड ट्रेन कॉरिडोर तैयार करने के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु की जा सकती है।

 इस रूट पर आने वाले इलाकों की जमीन अधिगृहीत करने के लिए सर्वप्रथम सर्वेक्षण किया जाएगा। नेशनल हाईस्पीड रेल कार्पोरेशन लि द्वारा बुलेट ट्रेन के लिए रेल लाइन के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2022 के प्रारंभिक 6 माह में यह रिपोर्ट पेश की जा सकती है। हालांकि इस परियोजना का शुभारंभ करने के लिए अब तक मध्य रेलवे नागपुर मंडल में किसी प्रकार की सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है। 

Created On :   1 Jan 2022 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story