- Home
- /
- नागपुर : सास-ससुर की प्रताड़ना,...
नागपुर : सास-ससुर की प्रताड़ना, कोर्ट पहुंचा मामला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सास-ससुर को माता-पिता का दर्जा दिया गया है, लेकिन एक बहू अपने सास-ससुर को न केवल मानसिक प्रताड़ना दे रही है, बल्कि उनके साथ गाली-गलौज कर प्रतिदिन मारपीट करती है। महिला का कहना है कि वह सास-ससुर को अपने साथ नहीं रखना चाहती है। महिला का पति पोलियोग्रस्त है। 2 वर्ष पहले यह मामला मनपा के अनुसुया बाई काले समुदेशन केन्द्र पहंुचा था, जिसमें सास-ससुर ने बहू की प्रताड़ना को लेकर अर्जी दाखिल की है। समुपदेशन केन्द्र में महिला की कई बार काउंसलिंग की गई, लेकिन उसका अत्याचार बढ़ता ही गया। कुछ दिन पहले महिला ने सास की इतनी बेरहमी से पिटाई की, कि उनकी नाक में बड़ा जख्म हो गया।
पति ने तलाक की लगाई गुहार
एडवोकेट शालिनी सक्सेना ने बताया कि दो वर्ष पहले यह मामला अनुसुया बाई काले समुपदेशन केन्द्र में आया था। महिला को बहुत समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। समुपदेशन केन्द्र में मामला आने के बाद महिला का अत्याचार और भी बढ़ गया। जब मामले का निराकरण नहीं हुआ, तो सास-ससुर ने सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत परिवार न्यायालय में मामला दर्ज कराया।
महिला का पति है पोलियोग्रस्त
महिला का पति सरकारी नौकरी में है। वो पोलियोग्रस्त है। आए दिन माता-पिता के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से वह बहुत दु:खी है। उसने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सास-ससुर के साथ रहने को तैयार ही नहीं। घर सास-ससुर के नाम है। महिला का कहना है कि घर उसके नाम पर कर दिया जाए। घर के एक हिस्से में पति व सास-ससुर रहते हैं, दूसरे हिस्से में महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती है।
Created On :   15 July 2021 3:39 PM IST