- Home
- /
- नागपुर यूनिवर्सिटी ने रद्द की...
नागपुर यूनिवर्सिटी ने रद्द की छुट्टियां, साइंस कांग्रेस की तैयारी

By - Bhaskar Hindi |16 Nov 2022 10:08 AM IST
3 से 7 जनवरी तक आयोजन नागपुर यूनिवर्सिटी ने रद्द की छुट्टियां, साइंस कांग्रेस की तैयारी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। 3 से 7 जनवरी तक होने जा रहे इंडियन साइंस कांग्रेस की तैयारियों के चलते राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने अपनी जनवरी अपने शिक्षक-कर्मचारियों की जनवरी तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसमें यूनिवर्सिटी के शीतकालीन अवकाश भी शामिल है। विवि कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे द्वारा जारी पत्रक के अनुसार सभी शिक्षक-कर्मचारियों के लिए 24 नवंबर 7 दिसंबर तक जो शीतकालीन अवकाश निर्धारित थे, उसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जा रहा है। वहीं इंडियन साइंस कांग्रेस के आयोजन को देखते हुए विवि को तैयारियां करनी हैं। इसकी जिम्मेदारी सभी शिक्षक-कर्मचारियों की है। ऐसे में कार्यक्रम समाप्त होने तक किसी काे भी छुट्टी नहीं दी जाएगी। हांलाकि चिकित्सा और आकस्मिक अवकाश मिलते रहेंगे।
Created On :   16 Nov 2022 3:38 PM IST
Next Story