नागपुर यूनिवर्सिटी जनसंवाद विभाग : डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे प्रश्न-पत्र

Nagpur university question paper reached late student disturbed
नागपुर यूनिवर्सिटी जनसंवाद विभाग : डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे प्रश्न-पत्र
नागपुर यूनिवर्सिटी जनसंवाद विभाग : डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे प्रश्न-पत्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं जारी हैं। इसी क्रम में जनसंवाद विभाग के प्रथम सेमिस्टर की परीक्षा भी चल रही हैं। मंगलवार को "प्रिंसिपल्स ऑफ मास कम्युनिकेशन" विषय का पेपर था। शहर का पीडब्ल्यूएस कॉलेज भी परीक्षा का केंद्र है। दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रिकाएं समय पर नहीं पहुंच सकीं। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्रिकाओं के लिए करीब डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा। जो विद्यार्थी मराठी माध्यम के थे, उन्हें और 15 मिनट देरी से प्रश्न पत्रिका मिली।

विद्यार्थियों का आरोप है कि, उन्हें पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए था, लेकिन केंद्र पर मौजूद शिक्षकों ने 6.40 बजे यानी आधे  घंटे पहले ही विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं ले लीं। नाराज परीक्षार्थियों ने अपना रोष व्यक्त किया, लेकिन परीक्षा केंद्र पर उन्हें मामले की शिकायत विश्वविद्यालय से करने को कहा गया। मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज खटी ने इसका ठीकरा परीक्षा केंद्र प्रमुख पर फोड़ा है। डॉ. खटी के अनुसार केंद्र प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी की गई है।

Created On :   21 March 2019 4:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story