- Home
- /
- 'लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित...
'लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा नागपुर'

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जीएसटी से लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा नागपुर शहर। इससे महाराष्ट्र का राजस्व 25 फीसदी बढ़ेगा। ये बात केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कही।
दरअसल सिविल लाइंस स्थित डॉ.वसंतराव देशपांडे सभागृह में जीएसटी व भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि जीएसटी एक आर्थिक सुधार है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ग्रोथ इंजन जैसा है। जीएसटी से नागपुर को बहुत ज्यादा फायदा होने वाला है। नागपुर लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा।
गडकरी ने कहा कि अब तक 165 देशों में जीएसटी लागू हो गया है और भारत के आर्थिक सुधार के लिए यह आवश्यक है। भारत में वस्तु-माल को भेजने का खर्च (लॉजिस्टिक कॉस्ट) 18 फीसदी है, जबकि यही खर्च चीन में 8 से 10, यूरोप में 10 से 12 फीसदी है। इससे निर्यात के क्षेत्र में हम अन्य देशों की तुलना में पीछे थे। जीएसटी आने के बाद 17 प्रकार के कर और 22 प्रकार के सेस (अधिभार) खत्म होने से कर में आसानी हो गई है।
Created On :   24 July 2017 1:33 PM IST