- Home
- /
- नागपुर को मिलेगा चार हजार...
नागपुर को मिलेगा चार हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन

By - Bhaskar Hindi |13 April 2021 4:29 AM IST
नागपुर को मिलेगा चार हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविड उपचार के लिए अतिरिक्त 4 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने इंजेक्शन उत्पादक कंपनी मायलन इंडिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजनीश बोमजाई से फोन पर चर्चा की। उनके निवेदन पर ये इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इंजेक्क्शन की दूसरी खेप भेजने का आश्वासन भी दिया गया है। मायलन इंडिया कंपनी देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन उत्पादन करने वाली बड़ी कंपनी है। इससे पहले गडकरी ने सन फार्मा कंपनी के मालिक से चर्चा कर नागपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर सन फार्मा दो दिन में रेमडेसिविर के तीन हजार डोज नागपुर में भेजे हैं। शेष डोज भी जल्द भेजे जाएंगे।
Created On :   13 April 2021 9:59 AM IST
Next Story