नागपुर : वाहन से गिरी महिला की अस्पताल में मौत

Nagpur: Woman who fell from vehicle dies in hospital
नागपुर : वाहन से गिरी महिला की अस्पताल में मौत
नागपुर : वाहन से गिरी महिला की अस्पताल में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेटे के साथ दवाखाने से वापस घर जाते समय दोपहिया वाहन से नीचे गिरने से जख्मी महिला की मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका मुन्नी सुरेश नागपुरे (48), हिरवी नगर निवासी है। घटना 20 जुलाई को हुई थी। पुलिस के अनुसार मुन्नी अपने बेटे विनय के साथ घटना के दिन दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.वी-3862) पर पीछे बैठकर दवाखाने से घर जा रही थी। इस दौरान उसे ठीक नहीं लगने पर उसने विनय को वाहन रोकने के लिए कहा। वाहन रोकते समय मुन्नी नंदनवन क्षेत्र में अनिल बियर बार के पास सड़क पर नीचे गिर पड़ी और जख्मी हो गई थी। उपचार के दौरान 26 जुलाई को उसकी मौत हो गई। नंदनवन थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। 

  


 
 

Created On :   28 July 2021 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story