- Home
- /
- नागपुर के पांचपावली प्लाइओवर को...
नागपुर के पांचपावली प्लाइओवर को यातायात के लिए खोला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लाकडाउन का चौथा चरण शुरू होने के साथ-साथ कई नियम बदले और सड़कों पर चहल-पहल नजर आयी।पांचपावली उड़ानपुल से यातायात करीब एक माह पहले बंद कर दिया गया था। इसे पूर्ववत शुरू कर दिया गया। इसके अलावा शहर में बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नलों को भी शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीताबर्डी, सदर, धरमपेठ, संविधान चौक, झांसी रानी चौक, पंचशील चौक, एलआईसी चौक, लॉ कॉलेज चौक, मानकापुर चौक सहित अन्य स्थानों पर लगे स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल शुरू हुए।
लोगों की मांग पर उठाया कदम
पांचपावली उड़ानपुल को आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है। कई संगठनों व नागरिकों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। सदर उड़ानपुल को भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शहर के सभी चौराहों पर पहले की तरह यातायात पुलिसकर्मी नजर आएंगे।
-विक्रम साली, उपायुक्त, यातायात पुलिस विभाग
Created On :   19 May 2020 1:39 PM IST