- Home
- /
- नागपुर का तापमान गिरा लेकिन गर्मी...
नागपुर का तापमान गिरा लेकिन गर्मी बरकरार

By - Bhaskar Hindi |11 Jan 2021 10:08 AM IST
नागपुर का तापमान गिरा लेकिन गर्मी बरकरार
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य भारत (पूर्वी मध्य प्रदेश) में प्रति चक्रवात के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी क्षेत्र से दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है और इसी कारण गर्मी व उमस महसूस हो रही है। रविवार को तापमान में गिरावट आई, लेकिन गर्मी कायम रही। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान कम होगा
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंडी का एहसास नहीं होगा। आज भी शाम को बादल छाए रहेंगे। दोपहर में धूप खिलेगी, जिससे गर्मी महसूस होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
Created On :   11 Jan 2021 3:37 PM IST
Next Story