बिहार: लॉकडाउन में तमंचे पर डिस्को, 10 के खिलाफ FIR, सभी फरार

Nalanda Bihar people organized a cultural program in violation of the lockdown
बिहार: लॉकडाउन में तमंचे पर डिस्को, 10 के खिलाफ FIR, सभी फरार
बिहार: लॉकडाउन में तमंचे पर डिस्को, 10 के खिलाफ FIR, सभी फरार

पटना, एएनआइ। बिहार के नालंदा में लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आदमी हाथ में तमंचा लिए नाच रहा है। DSP लॉ एंड आर्डर संजय कुमार ने बताया कि मामला भागन बीघा के एक गांव बोकना का है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है, अभी सब फरार हैं।

बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन है, लेकिन इसके बावजूद भी गांव वालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। 

बिहार में कोविड-19 मरीजों की संख्या सोमवार को बढ़कर 27,455 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 17,535 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 1,076 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,455 तक जा पहुंची। 

कोरोना से पिछले 24 घंटों में 938 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 17,535 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होकर वापस अपने घर जा चुके हैं। बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 63़ 87 प्रतिशत है।

Created On :   21 July 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story