- Home
- /
- नियमित नियुक्ति के लिए 10 जजों के...
नियमित नियुक्ति के लिए 10 जजों के नाम मंजूर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के रूप में नियमित नियुक्ति के लिए सर्वोच्च न्यायालय के कोलेजियम ने कुल 10 अतिरिक्त न्यायमूर्तियों के नाम मंजूर किए हैं। इसमें नागपुर के न्या. अविनाश घारोटे और न्या. अनिल किल्लोर का नाम भी शामिल है। कोलेजियम की स्वीकृति के बाद राष्ट्रपति द्वारा इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने दोनों को नियुक्ति पत्र दिया था। जिसके बाद 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अतिरिक्त न्यायमूर्ति पद की शपथ ली थी। अब कोलेजियम ने उन्हें नियमित करने की सिफारिश की है। 10 जजों की इस सूची में न्या. नितीन सूर्यवंशी, न्या. मिलिंद जाधव, न्या. एम.जी.सेवलीकर, न्या. वी.जी.बिष्ठ, न्या. भालचंद्र देबडवार, न्या. एम.एस.जावलकर, न्या. एस.पी.तावडे और न्या. एन.आर.बोरकर के नाम का समावेश है।
Created On :   7 April 2021 9:44 AM IST