उपन्यासों में मराठी के लिए नंदा खरे को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

Nanda Khare to get Sahitya Akademi Award for Marathi in novels
उपन्यासों में मराठी के लिए नंदा खरे को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार
उपन्यासों में मराठी के लिए नंदा खरे को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को वर्ष 2020 के लिए 20 भाषाओं में अपने साहित्य अकादमी भाषा सन्मान पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें हिंदी में कविता संग्रह के लिए अनामिका और कन्नड में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम विरप्पा मोइली और उपन्यासों में मराठी के लिए नंदा खरे को पुरस्कृत किया जाएगा।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की आज हुई बैठक में पुरस्कार देने के लिए सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव के अनुसार कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली को उनके महाकाव्य ‘श्री बाहुबली अहिमसादिग्विजयम’, हिंदी में ‘टोकरी में दिगन्त:थेरीगाथा:2014’ कविता संग्रह के लिए अनामिका और मराठी में ‘उद्या’ उपन्यास के लिए नंदा खरें और कोंकणी में आर एस भास्कर को उनके कविता संग्रह ‘युग परिवर्तनांचो’ को पुरस्कृत किया जाएगा।

संस्कृत में महेशचंद्र शर्मा गौतम को उनके उपन्यास ‘वैशाली’, उर्दू में हुसैन-उल-हक को उनके उपन्यास ‘अमावस में ख्वाब’ के लिए जबकि अंरुधति सुब्रमण्यम को कविता संग्रह व्हेन गॉड इज़ ए ट्रैवलर के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सिंधी में जेहाद (नाटक) के लिए जेठो लालवानी, गुरदेव सिंह रुपाना को पंजाबी भाषा में उनकी लघुकथा आम खास और कमलकांत झा को मैथिली में गाछ रुसल अछि (कहानी) के लिए यह सम्मान मिला है।

आबा महाजन के ‘आबाची गोष्ट’ को बाल साहित्य पुरस्कार
साहित्य अकादमी ने 21 लेखकों को साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार 2020 के लिए चयन किया है। यह पुरस्कार उन बाल साहित्य को दिया जा रहा है जो 1 जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2018 के मध्य प्रथम बार प्रकाशित हुए है। इनमें आबा महाजन को मराठी में ‘आबाची गोष्ट’ (लघुकथा) के लिए और कोंकणी में वी कृष्ण वाघ्यार के बालु (लघु उपन्यास) तथा हिंदी में बालस्वरुप राही को उनके संपूर्ण बाल कविताएं को बाल साहित्य पुरस्कार घोषित हुआ है।
साहित्य अकादमी ने 18 भाषाओं में अपने वार्षिक युवा पुरस्कारों की भी घोषणा की है। 

इनमें कविता की 10 पुस्तकों, कहानी की 3 पुस्तकों, निबंधों की 2 पुस्तकों, संस्मरण की 1 पुस्तक, आलोचना की 1 पुस्तक और यात्रा-वृत्तांत की 1 पुस्तक की कृति को साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत किया गया। इनमें हिंदी में आलोचना के लिए अंकित नरवाल, यात्रा-वृत्तांत के लिए संपदा कुंकलकार (कोंकणी) का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। श्रीनिवास राव के अनुसार मराठी समेत सिंधी, गुजराती, बंगाली, राजस्थानी आदि के लिए पुरस्कारों की शीघ्र घोषणा की जाएगी।

Created On :   13 March 2021 12:16 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story