- Home
- /
- महिला के पेट से नैपकिन निकला,...
महिला के पेट से नैपकिन निकला, डाक्टर पर हो कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, अमरावती। हाल ही में जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की प्रसूति की गई थी। लेकिन इस दौरान संबंधित चििकत्सक द्वारा गलती हो गई। जहां 10 दिन पश्चात इसी महिला के बेट से कपड़े का टुकड़ा बरामद हुआ था। पत्रकार परिषद में स्वराज्य संगठना द्वारा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक अमरावती निवासी सविता वाघ यह गर्भवती रहने से उसे 11 मई को जिला महिला अस्पताल में दाखिल किया था। डॉक्टर के कहने पर सीजर किया गया। 10 दिन तक वह महिला अस्पताल में रही। डिस्चार्ज मिलने के बाद घर लौटे। लेकिन सीजर के जख्म पूरी तरह से भरे नहीं थे। महिला को काफी दर्द होने के पश्चात 23 मई को पीडीएमसी अस्पताल दाखिल किया गया। तब संबंधित डॉक्टर ने जांच करते हुए महिला के पेट से नैपकिन निकाला। डफरीन अस्पताल द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही उजागर हुई। 23 जून को इस मामले की शिकायत गाडगे नगर थाने में दी गई। परंतु संबंधित डॉक्टर पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग स्वराज्य संगठना द्वारा की गई है। अन्यथा तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस समय प्रमोद इंगले, मनोज वानखडे, गिरीश वाघ, अर्जून इंगले, दिलीप वाघ, यश ठाकरे आदि मौजूद थे।
Created On :   30 Jun 2022 3:16 PM IST