राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे नारायण राणे

Narayan Rane met Raj Thackeray at his house
राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे नारायण राणे
महाराष्ट्र राज ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे नारायण राणे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे शनिवार को अपनी पत्नी के साथ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात करने उनके दादर स्थित निवास शिवतीर्थ पर पहुंचे।बताया गया है कि यह दोनों नेताओं के बीच सदिच्छा भेंट थी। इस दौरान राज और राणे के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी राज ठाकरे से मुलाकात की है।

Created On :   31 Dec 2022 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story