नर्मदा यात्रा: सीएम के गांव पहुंचे दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह के बड़े भाई ने किया स्वागत

Narmada Yatra cm shivraj Singh elder welcomed digvijay Singh in the village
नर्मदा यात्रा: सीएम के गांव पहुंचे दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह के बड़े भाई ने किया स्वागत
नर्मदा यात्रा: सीएम के गांव पहुंचे दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह के बड़े भाई ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। काग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह गांव जैत पहुंची। दिग्विजय सिंह के जैत पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह चौहान ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर रहे हैं। 

 




जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा बुधनी विधानसभा क्षेत्र से गुजर रही है। आज राजनैतिक हलकों मे उस समय सरगर्मी शुरू हो गई, जब CM शिवराज सिंह चौहान के भाई ने दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह का भव्य स्वागत किया और चाय के लिए घर भी ले गए। राजनैतिक रुप से मस्साब पर गम्भीर अरोप लगाकर CM को घेरने वाले दिग्विजय सिंह का यह स्वागत क्षेत्र मे चर्चाओं का केन्द्र बन गया। राजनीति मे एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी के आपस मे मिलने से राजनैतिक मायने भी तलाशे जाने लगे है। वही दिग्विजय सिंह की पूरी यात्रा से भाजपाईयों ने दूरी बना रखी है जिस भी गांव से परिक्रमा यात्रा गुजरी वहा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह दूर रहे। वही दिग्विजय सिंह की इस यात्रा मे चल रहे यात्री भी सभी कांग्रेसी है। इस तरह मुख्यमंत्री के भाई द्वारा दिग्गी की यात्रा का भव्य स्वागत कर भाजपाईयो को धर्मसंकट मे डाल दिया है।


सूत्रों की माने तो नरेन्द्र सिंह चौहान पिछले कई दिनों से दिग्विजय सिंह की यात्रा के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। यह स्वयं दिग्विजय सिंह दो दिनों से सभी को बता भी रहे थे कि वह उनके यहां जाने वाले है। राजनीति के चतुर खिलाड़ी दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री के भाई के इस मिलन को एक राजनैतिक सेंधमारी के रुप मे देखा जा रहा है जब 2004 मे दिग्विजय सिंह के अनुज सांसद लक्ष्मण सिंह और उमा भारती मिले थे। उमा- लक्ष्मण के इस राजनैतिक मिलन से दिग्विजय सिंह बैकफुट पर आ गए थे। वहीं 2004 के आम चुनाव मे लक्ष्मण सिंह बतौर भाजपा सासंद लोकसभा पहुचे थे। प्रदेश मे 14 वर्षो से शिवराज सिंह चौहान लगातार मुख्यमंत्री है। प्रदेश मे कांग्रेस बहुत कमजोर स्थितियों मे है। दिग्विजय सिंह के विषय मे जैसा कि चर्चित है कि वह बिना राजनीति के सांस भी नही लेते ऐसे मे उनके और सीएम के बीच चाय की यह चुस्कियां या चर्चा जो भी राजनैतिक गुल खिलाए।

Created On :   23 Jan 2018 10:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story