अकेले नागपुर में चल रहे हैं हाईवे के दर्जनों काम, डीपीआर तैयार

National Highways mostly work in nagpur district of Maharashtra
अकेले नागपुर में चल रहे हैं हाईवे के दर्जनों काम, डीपीआर तैयार
अकेले नागपुर में चल रहे हैं हाईवे के दर्जनों काम, डीपीआर तैयार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में राष्ट्रीय राजमार्ग के सबसे ज्यादा काम महाराष्ट्र में हो रहे हैं आैर उसमें नागपुर मुख्य भूमिका में है। महाराष्ट्र के जिन चुनिंदा शहरों में राष्ट्रीय राजमार्ग के दर्जनों प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, उसमें नागपुर है, जहां दर्जनों प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। आगामी कुछ माह में आैर भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। देश में 4 लाख 32 हजार 538 करोड़ के काम चल रहे हैं, जिसमें केवल महाराष्ट्र में 26 हजार 841 करोड़ 107 करोड़ के काम चल रहे हैं। नागपुर में सड़क व फ्लाईआेवर के हजारों करोड़ के काम चल रहे हैं। 

महाराष्ट्र में हैं 107 प्रोजेक्ट
केंद्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री मनसुखलाल मांडविया ने लोकसभा में बताया कि देश में (केंद्र शासित प्रदेश भी) राष्ट्रीय राजमार्ग का कुल 1 हजार 470 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, इसमें 4 लाख 32 हजार 538 करोड़ खर्च करके 44 हजार 108 किमी लंबे मार्ग का काम शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा 107 प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में है, इसमें नागपुर के दर्जनों प्रोजेक्ट शामिल हैं। राज्य में 26 हजार 841 करोड़ खर्च कर 3 हजार 320 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का काम जारी है। नागपुर में पारडी फ्लाईआेवर, भंडारा रोड, सदर लिबर्टी फ्लाईआेवर, काटोल रोड फ्लाईआेवर, कोराड़ी रोड, खापरी आरआेबी, भंडारा रोड, सावनेर रोड, कामठी रोड, कन्हान रोड, आउटर रिंग रोड, गोंड़खैरी आउटर रिंग रोड, कलमना रोड का  हजारों करोड़ का काम जारी है। इसके अलावा नागपुर-काटोल रोड, नागपुर उमरेड रोड, आउटर रिंग रोड के बाद भंडारा रोड, सावनेर रोड का काम प्रस्तावित है आैर कुछ महीनांे में यहां काम शुरू हो जाएगा।

डीपीआर तैयार
राष्ट्रीय राजमार्ग देश के 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशाें में रोड, आरआेबी व फ्लाईआेवर बना रहा है। महाराष्ट्र में नागपुर में एक साथ दर्जनों प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मध्य नागपुर से होकर गुजरने वाला शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार हो गया है। इसके अलावा शहर में अन्य जगह फ्लाईआेवर बनाने पर भी अध्ययन चल रहा है। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट पर नागपुर में काम चल रहा है। नागपुर शहर व उसके आस-पास फ्लाईआेवर व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कई दशकों बाद एनएचए पहली बार नागपुर व उसके आस-पास एक साथ दर्जनों प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

Created On :   16 March 2018 2:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story