महाराष्ट्र के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

National Teacher Award to two teachers of Maharashtra
महाराष्ट्र के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
महाराष्ट्र के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को महाराष्ट्र के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अहमदनगर जिले के गोपालवाडी जिला परिषद स्कूल के शिक्षक नारायण मंगलाराम और मुंबई स्थित भाभा अणुशक्ति केन्द्र स्कूल की शिक्षिका संगीता सोहनी को यह पुरस्कार दिया गया।  

शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां एक आभासी समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 47 शिक्षकों को विभिन्न श्रेणी में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए। इनमें 18 महिला शिक्षक शामिल हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे उपस्थित थे।

पुरस्कार पाने वाले अहमदनगर जिले के शिक्षक नारायण मंगलाराम पिछले 17 सालों से कार्यरत है। स्कूल में डिजिटल पढाई के साथ उन्होंने कई नए उपक्रम शुरु किए है। उनके द्वारा शुरु किए गए वर्चुअल क्लासरुम के माध्यम से स्कूल के बच्चे विदेशी शिक्षा विशेषज्ञों से संवाद करते है। स्काइप इन क्लासरुम के माध्यम से स्कूल के बच्चों ने करीब 25 देशों के 200 से अधिक स्कूल के छात्रों के साथ शैक्षणिक विषयों का आदान-प्रदान किया है। वहीं भाभा अणुशक्ति केन्द्र स्कूल की शिक्षिका संगीता सोहनी ने स्कूल में हसते-खेलते विज्ञान पढ़ाने की कला विकसित की है। कांच की चूडियों के द्वारा केमिकल बॉन्डिग और गुब्बारे का उपयोग कर रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणांए पढ़ाने के बारे में कला विकसित की है।

Created On :   5 Sept 2020 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story