- Home
- /
- नवोदय बैंक घोटाला : 5 लाख लेकर...
नवोदय बैंक घोटाला : 5 लाख लेकर बना था बैंक का फर्जी कर्जदार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवोदय बैंक घोटाला प्रकरण में प्रोडक्शन वारंट के आधार पर एक आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पांच लाख रुपए लेकर बैंक का फर्जी कर्जदार बन गया था। आरोपी प्रकाश श्यामसुंदर शर्मा (35), जूनी पारडी निवासी है। प्रकाश का नवोदय अर्बन को-ऑप.बैंक लिमिटेड से कोई संबंध नहीं था और न ही बैंक में कोई पदाधिकारी या अधिकारी था। बावजूद बैंक अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक धवड़ और बैंक मैनेजर राजेश बागुल ने प्रकाश को बैंक खाते से पांच लाख रुपए दिए। खर्च के नाम पर ऐसी रकम और भी उठाई गई है। बाद में इस रकम को छुपाने के लिए चार फर्जी नामों को बैंक के कर्जदारों के रूप में शामिल किया गया। उसमें से एक नाम प्रकाश का भी होने का बताया जा रहा है।
चार दिन पूर्व ही किया था आत्मसमर्पण
इतना ही नहीं, बैंक के संचालक मंडल तथा अधिकारियों ने परिचितों को गिरवी संपत्ति बगैर कर्ज वसूल किए ही उन्हें लौटा दी थी। जिससे बैंक 38 करोड़ 75 लाख 20 हजार 641 रुपए के कर्ज में डूब गई। इस बीच खुद पर पुलिस की गाज गिरती देख प्रकाश ने 6 जुलाई 2021 को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय में समर्पण किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था।
रिमांड में की जा रही पूछताछ
आरोपी प्रकाश से पूछताछ करने के लिए अपराध शाखा के आर्थिक विभाग ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया और प्रकाश को जेल से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड में लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
हत्या के बाद भाई के घर में छिपे थे आरोपी
हत्या के मामले में अंबाझरी पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपी और उन्हें पनाह देने वाले भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। रोशन कैलाश सनेश्वर और अमन रमेश येरपुड़े, दोनों सुदामनगरी निवासी ने 7 जुलाई की रात अक्षय अजपुरे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। रोशन का भाई अमन कैलाश सनेश्वर मध्य प्रदेश के सौंसर तहसील के बेरडी गांव में रहता है। हत्या के बाद दोनों आरोपी अमन के घर में जा छिपे थे।
शुक्रवार को अमन और रोशन पनाह देने वाले भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Created On :   10 July 2021 6:23 PM IST