- Home
- /
- एटापल्ली क्षेत्र में मिले नक्सली...
एटापल्ली क्षेत्र में मिले नक्सली पर्चे, दिया फरमान

By - Bhaskar Hindi |15 Oct 2022 1:13 PM IST
ग्रापं चुनाव का बहिष्कार एटापल्ली क्षेत्र में मिले नक्सली पर्चे, दिया फरमान
डिजिटल डेस्क, एटापल्ली (गड़चिरोली)। तहसील के विभिन्न इलाकों में नक्सली पर्चे पाए जाने से क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई है। नक्सलियों ने अपने पर्चों के माध्यम से आगामी ग्राम पंचायत चुनाव पर बहिष्कार डालने का फरमान दिया है। साथ ही नक्सलियों ने सरकार के खिलाफ तीखे बयान भी पर्चों के माध्यम से दिए है। यहां बता दें कि, आगामी 16 अक्टूबर को जिले की कुछ ग्राम पंचायतों मंे मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। चुनाव के दो दिन पूर्व ही क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के पर्चे मिलने से लोगों में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण होने लगा है। तहसील के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को नक्सलियों के इन पर्चों को देखा गया।
Created On :   15 Oct 2022 6:42 PM IST
Next Story