नक्सलियों को आयकर विभाग का बड़ा झटका !

Naxalites big blow to Income Tax Department!
नक्सलियों को आयकर विभाग का बड़ा झटका !
नक्सलियों को आयकर विभाग का बड़ा झटका !

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नक्सलियों को आयकर विभाग ने बड़ा झटका दिया है। आयकर विभाग ने व्यापारी के खाते में जमा नक्सलियों के 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि सील कर दी है। मामले में पुलिस ने एटापल्ली तहसील के बुर्गी निवासी परशुराम डोंगरे को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि नवंबर 2016 में केंद्र सरकार ने 500 व 1000 के नोट बंद करने का निर्णय लिया था। इसके बाद परशुराम डोंगरे ने आलापल्ली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 1 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि अंकित ट्रेडर्स नाम के बैंक खाते में जमा की थी। इतनी बड़ी राशि अचानक बैंक खाते में जमा होने से डोंगरे के बैंक खाते पर आयकर विभाग की नजर थी। आयकर विभाग के इशारे पर अहेरी पुलिस ने डोंगरे से पूछताछ शुरू की।

पुलिस पूछताछ में डोंगरे ने कहा कि यह रकम व्यवसाय के जरिए मिली है। सबूत के तौर पर इसकी रसीद भी दिखाई। पुलिस के जांच करने पर जानकारी झूठी निकली। इसके बाद डोंगरे से पूछताछ में सख्ती बरती गई तो मामला नक्सलियों से जुड़ा होने का पता चला। रविवार को अहेरी पुलिस ने डोंगरे के खिलाफ नक्सलियों का काला धन सफेद करने के मामले में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को डोंगरे को अहेरी के न्यायालय में पेश किया गया। डोंगरे को पीसीआर मिलने से इस मामले में और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Created On :   25 July 2017 12:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story