मुंबई NCP महासचिव उदयप्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी

NCP leader Uday Pratap Singh resigned from the party
मुंबई NCP महासचिव उदयप्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी
मुंबई NCP महासचिव उदयप्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के महासचिव व प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धविनायक मंदिर के पूर्व ट्रस्टी सिंह विगत 30 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। रविवार को उन्होंने अपना इस्तीफा मुम्बई NCP अध्यक्ष सचिन अहीर को भेज दिया। सिंह का कहना है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दिया है।

महानगर में NCP के उत्तरभारतीय चेहरे सिंह के इस्तीफे से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी के चलते सिंह ने पार्टी छोड़ी है। इसके पहले NCP के उत्तरभारतीय नेताओ में पूर्व मंत्री व मुंबई NCP के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी और पूर्व विधायक अभिराम सिंह ने NCP छोड़ दी थी। उदयप्रताप का कहना है कि फिलहाल उन्होंने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के बारे में विचार नहीं किया है।

Created On :   4 March 2018 11:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story