- Home
- /
- सांसद सुप्रिया का PM से सवाल-...
सांसद सुप्रिया का PM से सवाल- महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने वाला कानून लागू है?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हरियाणा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए बनाये गये कानून को क्या वाकई में लागू किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में तीन लोगों ने 19 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। सुले ने एक बयान में कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते मैं ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ की बात करने वाले प्रधानमंत्री से न्याय की मांग करती हूं।
सुले ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे दिखे कि जो कुछ कहा जा रहा है उसे लागू किया जा रहा है।’ राकांपा नेता ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए कानून है लेकिन क्या इन कानूनों को लागू किया गया है? मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और जवाब देना चाहिए। सुले ने सरकार के एक आंकड़े का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लापता लड़कियों की संख्या करीब 3000 है।
Created On :   16 Sept 2018 3:46 PM IST