नागपुर में जिला स्तर पर शीघ्र फेरबदल करेगी एनसीपी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नागपुर में जिला स्तर पर शीघ्र फेरबदल करेगी एनसीपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जिला स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल जल्द होने के आसार हैं। इससे नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चा को बल मिला है। दावा है कि जून के पहले सप्ताह में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बीते दिनों भंडारा में नागपुर राकांपा को लेकर हुई चिंतन बैठक के बाद इन चर्चाओं को और अधिक बल मिल रहा है। शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर व जिला ग्रामीण के अध्यक्ष बाबा गूजर के स्थान पर किसी अन्य को नेतृत्व देने की मांग पुरानी है। अब कहा जा रहा है कि इन दोनों स्थानों पर नया नेतृत्व दिया जाना चाहिए। शहर में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की कमी नहीं है, लेकिन ग्रामीण में कोई नाम प्रमुखता से सामने नहीं आ रहा है

शहर में कार्यकाल पूरा : जून 2018 में राकांपा ने शहर सहित 24 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। शहर अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल को होता है। इस लिहाज से शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, हालांकि उन्हें पद से हटाने की मांग 2019 में विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से उठी थी। अहिरकर समर्थकों का कहना है कि संगठन कार्य में योगदान नहीं देने वाले लोग ही अधिक असंतोष दर्शाते हैं। संगठन के अनुशासन का उल्लंघन करते हैं। ऐसे असंतुष्टों की शिकायत वरिष्ठ स्तर पर की गई है। शहर अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत पवार, दुनेश्वर पेठे, प्रवीण कुंटे पाटील के नाम अक्सर चर्चा में रहते हैं।

ग्रामीण में कांग्रेस ही चुनौती : जिला ग्रामीण में कांग्रेस को राकांपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा हैै। फिलहाल जिला परिषद व पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रभाव है। जिप में 58 में से 40 सीटें कांग्रेस, राकांपा की हैं। 30 कांग्रेस ने जीती है। राकांपा इस बात से खफा है कि उसे कांग्रेस सत्ता से दूर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। जिप का चुनाव साथ मिलकर लड़ा, लेकिन जिप की सत्ता में कांग्रेस ने राकांपा को भागीदारी नहीं दी। ग्राम पंचायत चुनावों में भी भीतरघात हुआ। ऐसे में राकांपा जिलाध्यक्ष पद पर किसी प्रभावशाली कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देना चाहती है। जिलाध्यक्ष बाबा गूजर के स्थान पर पूर्व विधायक विजय घोडमारे को जिम्मेदारी देने के संबंध में पार्टी अध्यक्ष से मांग की गई है। दो पूर्व मंत्री अनिल देशमुख व रमेश बंग के संरक्षण में जिले में राकांपा की ताकत बढ़ाने का नए सिरे से विचार चल रहा है।

शहर में ताकत बढ़ाना पहला लक्ष्य  : शहर में चुनाव तैयारी के तहत संगठन की ताकत बढ़ाना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी पहला लक्ष्य है। यहां विधानसभा व मनपा चुनाव में राकांपा पहले से अधिक ताकत के साथ नजर आएगी। फिलहाल कोरोना संकट में संगठन सेवा कार्यों में योगदान दे रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओं की संगठन में भागीदारी निश्चित ही बढ़ेगी।
-अनिल अहिरकर,शहर अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

 

Created On :   24 May 2021 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story